फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collides with a standing truck, one killed, two injured

खड़े ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, एक मौत, दो घायल

Tue, 21 Jun 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with a standing truck, one killed, two injured
इटावा। बढपुरा थाना क्षेत्र उदी मोड़ पर मंगलवर सुबह चार बजे एक खड़े ट्रक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में खड़े ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि उसका परिचाल और टक्कर मारने वाले ट्रक में बैठी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के जऊरा गांव निवासी वीरू (28) पुत्र मान सिंह ट्रक चलाता था। ट्रक में मोनपुरा मुराद निवासी कमलेश पुत्र लक्ष्मण क्लीनर था। दोनों खाली ट्रक लेकर ग्वालियर जा रहे थे। उदी मोड़ जाम लगा होने से ट्रक से दोनों उतर गए। वीरू बैटरी के क्लिप ठीक करने लगा और कमलेश टॉर्च दिखा रहा था। इस दौरान आए ट्रक ने वीरू को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की टक्कर लगने से कमलेश भी घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

ट्रक में बैठे पीलीभीत के हासमा चौराह निवासी नवल किशोर पुत्र राज प्रताप केबिन में फंस गए। पुलिस ने कटर से केबिन को काट उन्हें निकाला। कमलेश और नवल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक भाग निकला। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ घंटे जाम रहा इटावा-ग्वालियर मार्ग
पुलिस को सोमवार रात 12 बजे पर सोमवार रात 12 बजे जाम इटावा ग्वालियर मार्ग स्थित चंबल पुल जाम लगने की सूचना मिली। पुलिस देरी से पहुंचे इससे दोनों तरफ पांच से छह किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। हादसे के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस ने क्रेन मंगा कर क्षतिग्रस्त ट्रकों हटाकर सुबह आठ बजे जाम खुलवाया।
ट्रक खराब होने से बसरेहर में लगा जाम
इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर तीन बजे भूसे से भरा ट्रक बसरेहर बाजार में खराब हो गया। ओवरलोड भूसा भरा होने से बगल से छोटे वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। इससे कुछ ही देर में जाम लग गया। पुलिस ने दुकानदार और राहगीरों की मदद से ट्रक धकेल कर साइड में छोटे वाहनों को निकाला। डंपर और डीजल, पेट्रोल के टैंकर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे।
अलग अलग दुर्घटनाओं में छह घायल
इटावा। मंगलवार को अलग थाना क्षेत्रों में हुए चार दुर्घटनाओं में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना इकदिल थाना क्षेत्र की है, जहां मनीष पुत्र रघुवीर निवासी भैसोली भरथना अपने साथी पुष्पेंद्र पुत्र कमलेश निवासी नगला भोपे थाना भरथना से बाइक से इकदिल की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना मनियामऊ के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में इकदिल थाना क्षेत्र के उधनपुरा गांव निवासी रंजीत पुत्र होम सिंह और उक्त गांव निवासी राजेश पुत्र अमर सिंह घायल हो गए। तीसरी घटना कोकपुरा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे फिरोजाबा के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गरई गांव निवासी राधा मोहन पुत्र राम सेवक घायल हो गए। उधर, भिठौली थाना क्षेत्र के कंधावली गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र देवीदीन बाइक से चकरनगर की ओर जा रहे थे, तभी एक अचानक साइकिल आ जाने से बाइक साइकिल में टकरा गई। हादसे में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा
बकेवर। सिक्सलेन हाईवे पर सरायमिट्ठे गांव के सामने सोमवार रात एक ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टक्करा कर पलट गया। ट्रक पलटने के कारण हाईवे पर लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा भी टूट गया। ्वहीं पलटा ट्रक न दिखने से कुछ मिनट बाद ही पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक भी उस ट्रक से टकरा गए। इस हादसे के चलते इटावा कानपुर मार्ग काफी समय तक बाधित रहा। सूचना बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर पड़े मलवे को जेसीबी हटवाया। करीब तीन घंटे तक कानपुर इटावा मार्ग बाधित रहा। सर्विस रोड पर से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को निकाला गया। उक्त ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी के भी घायल होने की जानकारी नहीं है। संवाद

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी 55 वर्षीय गौरी शंकर पुत्र स्व. मुंशीलाल अपने बेटे मोहित और पुत्र वधू पिंकी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भरथना करवा गांव गए थे। वहां से लौटते समय भरथना चौराहे के पास लक्ष्मण वाटिका के सामने से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो गौरी शंकर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका 30 वर्षीय बेटा मोहित और उनकी पत्नी पिंकी घायल हो गई थी। दोनों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम सात बजे मोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं डाक्टरों ने पत्नी की हालत गंभीर बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed