{"_id":"608af2568ebc3e24697bf2fc","slug":"troubled-by-debt-the-farmer-hanged-himself-from-the-tree-etawha-news-knp626006028","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने पेड़ से फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान ने पेड़ से फांसी लगाई
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। अकबरपुर गांव में गुरुवार की सुबह कर्ज से परेशान किसान ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि बैंक व साहूकारों से सात लाख रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज अदा करने का दबाव पड़ने पर जान दे दी।
अकबरपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पी (45) खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार रात वह परिजनों के साथ घर में सोए थे। गुरुवार सुबह चुपचाप घर से निकल गए और गांव के बाहर पेड़ पर अंगौछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह करीब छह बजे लोगों ने जितेंद्र को फांसी पर लटकता देख परिजनों व थाना पुलिस को सूचना दी।
परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जितेंद्र को फंदे से नीचे उतरवाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे राम उर्फ हैप्पी ने बताया कि पिता ने बहन शिल्पी, प्रियंका व नीलेश की शादी के लिए भूमि विकास बैंक,पूर्वांचल बैंक,साधन सहकारी बैंक व कुछ क्षेत्र के साहूकारों से करीब सात लाख रुपये कर्ज लिया था।
विज्ञापन
खेती में कम पैदावार और फसल का सही न दाम मिलने के कारण वह परेशान थे। कर्ज अदा न कर पाने के तनाव के चलते आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि जितेंद्र के कर्ज अदा न कर पाने के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।