{"_id":"577e9ad44f1c1b6e697fc6f8","slug":"troopers-arrested-on-the-train-by-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में हंगामा कर रहा फौजी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में हंगामा कर रहा फौजी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
File photo
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा नगर से जम्मूतवी जा रही 8101 अप मुरी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-3 में फौजी किशन लाल पुत्र मोहनलाल निवासी कठुआ जम्मू कश्मीर यात्रा कर रहा था। आरोप है कि किसी बात को लेकर फौजी कोच में मौजूद एक यात्री से गाली गलौज करने लगा। कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया तो फौजी उनसे भी बदसलूकी करने लगा।
यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्रेन में मौजूद पुलिस स्कॉट से की जिस पर स्कॉट मौके पर पहुंच पूछताछ करने लगा। इस पर फ ौजी का पारा और चढ़ गया और वह स्कॉट से भी भिड़ गया। जिस पर स्कॉट ने इसकी सूचना तुरंत ही कंट्रोल को दी। ट्रेन इटावा स्टेशन के पास होने पर इटावा आरपीएफ को तुरंत मामले को देखने के निर्देश दिए गए।
ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ एसआई डीपी सिंह, एसआई बीएल मीणा व अनिल कुमार हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और फौजी को गिरफ्तार कर लिया। यात्रियों का आरोप था कि फौजी शराब के नशे में बवाल कर रहा था। जिस पर फौजी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अलीगढ़ जेल भेज दिया गया।