फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tribute to the sacrifice of Sahibzadas on Veer Bal Diwas

Etawah News: वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

Fri, 26 Dec 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the sacrifice of Sahibzadas on Veer Bal Diwas
जसवंतनगर। सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान के दिन वीर बाल दिवस के अवसर पर राजकीय विद्यालय धरवार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय यादव बिंदू ने कहा कि इतनी कम उम्र में भी साहिबजादों ने अत्याचार के सामने झुकने से इंकार कर अपने धर्म, संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए साहस, सच्चाई और आत्मसम्मान का प्रेरणास्रोत है। जिला मंत्री श्रेयस मिश्रा ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह संदेश देता है कि सत्य और धर्म की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान से बड़ा कोई मार्ग नहीं होता।
विज्ञापन

वहीं अभिषेक शुक्ला ने विद्यार्थियों से गुरु साहिबजादों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधामोहन श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और देशप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में नंदू मिश्रा, वीर सिंह, रानी देवी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed