फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   tribute to children killed in terrorist attack in pakistan

स्कूलों में दी गई श्रद्धांजलि, कायर तालिबान को कोसा

Wed, 17 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला,इटावा Updated Wed, 17 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
tribute to children killed in terrorist attack in pakistan

पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला करके 132 मासूम बच्चों की हत्या करने वाले तालिबानी आतंकवादियों की चारों ओर भर्त्सना हो रही है। लोगों ने इसे कायरता पूर्ण करतूत बताई।

विज्ञापन

वहीं मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभाएं हुईं। स्टूडेंट यूथ वेलफेयर सोसाइटी गुरुवार को आतंकवाद का पुतला फूंकेंगी।

सुदिति ग्लोबल एकेडमी में प्रबंधक सतीश कुमार एवं निदेशक-प्रधानाचार्य कमल कुमार ने आतंकियों के इस कृत्य की भर्त्सना की। मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए विद्यालय में दो मिनट मौन रखा गया।

विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे आतंकी हमले मानवता को शर्मसार करने वाले होते हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि आतंकियों के द्वारा बच्चों की हत्याएं करना उनके कायरपन की निशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को आतंकियों के खात्मे के लिए ईमानदारी से पहल करनी चाहिए। चंबल घाटी विनोबा भावे जन कल्याण संस्थान ने नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर शोक सभा की।
संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदौरिया ने मरने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह आतंकी मानवता के दुश्मन हैं। महामंत्री राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आतंकवादी इतने कायर हो गए हैं कि छोटे बच्चों को मारकर वह अपनी मर्दानगी साबित करना चाहते हैं।
यहां मेधावसु पाठक, दीपक दीक्षित, सुरेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, संजय झा, नंद किशोर, अवधेश कुमार, मनोज गुप्ता आदि ने आतंकी घटना की तीखे शब्दों में निंदा की।
उधर, स्टूडेंट यूथ वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष उवैश चौधरी ने गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे नगरपालिका चौराहे पर तालिबानी आतंकवाद का पुतला दहन करने की घोषणा की।
ज्ञानस्थली एकेडमी विजयनगर में छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर लेकर व कैंडल जलाकर शहीद बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए नासूर बन चुका है। अब समय आ गया है कि एकजुट होकर आतंकवाद का जड़ से खात्मा कर दिया जाए। प्रार्थना सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक  व बच्चे शामिल रहे।
डीबीए के पूर्व उपाध्यक्ष शशांक शेखर यादव, पूर्व प्रवक्ता मेराज अली खान और इंद्र प्रताप तोमर, रनवीर सिंह यादव, देवी प्रसाद पटेल, अवध बिहारी चौधरी, राम युधिष्ठिर सिंह, अजय श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, शैलेंद्र यादव, सोनू मिश्रा, आशीष सक्सेना आदि ने घटना पर दुख जताते हुए गुनहगारों को कठोर से कठोर दंड दिए जाने की मांग की।

कहा कि वहशी दरिंदों को कुचलने के लिए एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत है। चकरनगर क्षेत्र में भी लोगों ने मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी। करीब एक सैकड़ा शैक्षिक संस्थाओं में शोक व्यक्त किया गया। कस्बा चकरनगर स्थित जवाहर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अरुण दुबे ने इसे अक्षम्य अपराध बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed