{"_id":"f9724ec9ff97640887015db80d63ce2f","slug":"trees-declared-national-property-register-darshan-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षों को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करें : दर्शन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षों को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करें : दर्शन सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय समाजसेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव ने हरे-भरे वृक्षों को राष्ट्रीय संपदा घोषित करने की मांग सरकार से की है ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए पर्यावरण सेना गठित करने का एलान किया। श्री यादव ने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से यह बात कही।
सांसद श्री यादव ने कहा कि पेड़ लगाने से ज्यादा रोपे गए पेड़ों को बचाने की जरूरत है। वन और उद्यान विभाग वृक्षारोपण तो कर रहे हैं लेकिन उनकी रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। पेड़ों को बचाने के लिए पर्यावरण सेना का गठन किया जा रहा है। केंद्रीय समाज सेवा समिति के सदस्यों को सेना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह सेना पहले इटावा, औरैया, एटा, मैनपुरी, फिरोजबाद, कन्नौज, कानपुर देहात में अभियान शुरू करेगी। इसके बाद इसे अन्य प्रांताें में भी सक्रिय किया जाएगा। पर्यावरण दिवस दो जुलाई को सद्भावना कालेज इटावा रोड पर समिति की बैठक की जा रही है। इसमें यज्ञाचार्य और पुरोहितों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
सुप्रीम क ोर्ट के आदेश के बाद भी हम तालाबों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, जहां पर तालाब थे वहां शानदार भवन खड़े कर दिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि इटावा की सीमा में यमुना का बीओडी 39 हो गया है। पंचनद जहां पर चंबल, सिंध, क्वारी तथा पहूज नदियां मिलती हैं वहां पर बीओडी 02 है।
पर्यावरण प्रदूषित होने से मथुरा में 10 से 15 साल के बच्चों को सबसे अधिक कैंसर हो रहा है। इसी प्रकार बांदा में किडनी फेल होने की खबरें मिल रही हैं।
नई तकनीक में अब सड़क निर्माण तथा अन्य कार्यों के लिए पेड़ों को काटने की जरूरत नहीं होगी। एक ऐसी मशीन आ गई है जो पेड़ को एक स्थान से उखाड़कर दूसरे स्थान पर प्लांट कर देगी। पॉलीथिन भी प्रदूषण का मुख्य कारण है। इसे जला देने से कई प्रकार की गैसें निकलती है जो स्वास्थ्य के लिए घातक है।