फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Treatment of 3547 patients in Arogya Mela

आरोग्य मेले में 3547 मरीजों का उपचार

Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 3547 patients in Arogya Mela
इटावा/लवेदी/महेवा। प्रत्येक रविवार को लगने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला जिले के समस्त 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर लगा। इस दौरान मेले में आए 3547 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

मेले में 204 डाक्टरों व इतने ही पैरा मेडिकल स्टाफ के लोगों ने 1650 पुरुष, 1241 महिला और 656 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 157 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

एसीएमओ व मेला के नोडल अधिकारी डॉ. शिवचरन ने बताया कि मेले में आंख के 372, त्वचा के 441, ब्लड प्रेशर के 380 मरीज, डायबिटीज के 29 मरीज आए।
इसके अलावा 410 अन्य मरीज भी मेले में पहुंचे। इस दौरान 230 गर्भवती, 466 लोगों की कोविड व 546 मलेरिया के मरीजों की जांच की गई। नोडल अधिकारी ने लखना, अहेरीपुर व बहादुरपुर घार पीएचसी का निरीक्षण किया। बताया लखना और अहेरीपुर में वैक्सीनेशन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के करनपुरा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. श्रुति दुबे ने दोपहर 12 बजे तक 26 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी। दो गर्भवती की जांच की। उधर, बहादुरपुर घार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
चिकित्साधिकारी डॉ. राजप्रताप सिंह की देखरेख में 15 मरीजों का परीक्षण किया गया। दोपहर के बाद केंद्र पर सन्नाटा पसर गया। आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, जुकाम की दवाएं दी गईं।
इस दौरान फार्मासिस्ट सुनील कुमार राजपूत, लैब टेक्नीशियन सुनील चौधरी उपस्थित रहे। वहीं पीएचसी उरेंग पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी की देखरेख व चिकित्साधिकारी डॉ. सज्जाद जहीर के नेतृत्व में मेले में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।

दोपहर दो बजे तक करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों ने कई रोगों की दवाएं लीं। दोपहर तक 10 से अधिक लोग वैक्सीन भी लगवा चुके थे।
डॉ. सज्जाद जही संग डॉ. जितेंद्र कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन नीतीश मिश्रा के अलावा आशा, आंगनबाड़ी आदि उपस्थित रहीं। 15 लोगों ने खून की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed