फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   travelers worried due to gomti cancelled

Etawah News: गोमती निरस्त होने से परेशान हुए यात्री

Mon, 08 May 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 08 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
travelers worried due to gomti cancelled
इटावा। गोमती एक्सप्रेस रद्द होने से रविवार को दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन से लौटकर बसों से रवाना हुए।
विज्ञापन

गाजियाबाद और खुर्जा के बीच इंटरलॉकिंग कार्य होने की वजह से रविवार को दिल्ली-लखनऊ और लखनऊ-दिल्ली वाली गोमती एक्सप्रेस रद्द रही। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह अलीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्री जानकारी के अभाव में स्टेशन पहुंच गए। जब काफी देर तक ट्रेन नहीं आई तो उन्होंने पूछताछ केंद्र पर जाकर जानकारी की। ट्रेन रद्द होने की जानकारी पर वह बस स्टैंड गए। बहुत से यात्री दोपहर तक ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


बस से करेंगे सफर
शहर में ड्रीम लैंड कॉलोनी निवासी प्रभु दयाल ने बताया कि सुबह उन्हें दिल्ली जाना था। पता चला कि गोमती नहीं आएगी। ट्रेन में सफर करने में सुविधा होती है। इस वजह से अब बस से दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी फील्ड निवासी आनंद सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें कानपुर जाना था। गोमती का पता करने स्टेशन आए थे। ट्रेन निरस्त होने की जानकारी पर यात्रा टाल दी। अब सोमवार को इसी ट्रेन से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed