फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trauma and Burn Center will begin till July

जुलाई तक शुरू हो जाएंगे ट्रामा व बर्न सेंटर

Thu, 05 Mar 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 05 Mar 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
Trauma and Burn Center will begin till July

प्रदेश सरकार ने शासन संभालते ही संस्थान के लिए ट्रामा एवं बर्न सेंटर की स्वीकृति प्रदान किया। यह दोनों भवन जुलाई तक  जनता को अपनी सेवाएं देने लगेंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। वह गुरुवार को सैफई पंडाल में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय के लिए सुपर स्पेशलिटी भवन समेत विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों भवनों का  शिलान्यास नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने किया था। उनकी मंशा के अनुरूप इन दोनों भवनों से जनता को सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान की जरूरतों को देखते हुए प्रमुख रूप से 500 बेडेड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए 300 बेड हॉस्टल, पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय के लिए आवास, अतिथि गृह, सामुदायिक केंद्र, केंद्रीय पुस्तकालय तथा संस्थान के मरीजों व स्टाफ  के लिए कैफेटेरिया आदि का शिलान्यास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए प्रदेश सरकार ने जरूरत के अनुसार बजट स्वीकृत किया है। यदि जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed