फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traffic of villagers of 12 villages disrupted due to road cut

Etawah News: सड़क कटने से 12 गांवों के ग्रामीणों का आवागमन बाधित

Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Traffic of villagers of 12 villages disrupted due to road cut
ताखा। बारिश के बीच दो महीने पहले सुतियानी-नगरिया यादवान की सड़क कटने से लगभग 12 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों को दो किलोमीटर की जगह आठ किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को हो रही है।
विज्ञापन


लगभग दो माह पहले हुई झमाझम बारिश के बीच सुतियानी-नगरिया यादवान सड़क नगला खलक के पास कट गई। इससे नगला खक, नगरिया यादवान, गंगदासपुर, करनपुर, सुतियानी समेत करीब 12 गांवों के लोगों का संपर्क टूट गया है। इन गांव के लोगों से लेकर पढ़ने वाले छात्रों को शहीद बलवंत सिंह इंटर कालेज नगरिया यादवान व चौधरी जवाहर सिंह इंटर कालेज सुतियानी जाने के लिए करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। करीब चालीस हजार ग्रामीण रास्ता फटने से परेशान हैं। बाजारों में साग-सब्जी व रोजमर्रा के सामान के लिए दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया है।
विज्ञापन




नगला खलक निवासी चौ. जवाहर सिंह इंटर कालेज सुतियानी की 11वीं की छात्रा नंदिनी ने बताया कि प्रशासन को सड़क कटने की सूचना ग्रामीणों व अन्य माध्यमों से तुरंत दे दी गई थी, पर खंदी को बंद नहीं कराया गया। इससे सड़क कट गई थी। चौ. जवाहर सिंह इंटर कालेज सुतियानी के 11वीं के छात्र मोहित कुमार ने बताया कि आसपास के गांव से करीब 25 छात्र पढ़ने जाते हैं। गांव से कालेज एक किलोमीटर दूर है, लेकिन गंगदासपुर से मामन, नगला ढकाऊ होकर आठ किमी का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नगला खलक निवासी चौ. जवाहर सिंह इंटर कालेज सुतियानी के 11वीं के छात्र हरगोविंद ने बताया कि सड़क फटने से बहुत लंबा घूमकर जाना पड़ता है। कुछ छात्राओं ने तो कालेज जाना ही बंद कर दिया है। कायमपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवकुमार यादव ने बताया कि नगरिया यादव, नगला खलक, गंगदासपुर, करनपुर गांवों के किसानों को अपने खेतों पर भी जाने दिक्कत हो रही है। सभी अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं।





वर्जन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात करेंगे। कटी सड़क से पानी निकलवाकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा। -देवेंद्र कुमार पांडे, एसडीएम ताखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed