फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traditional artisans will receive free training and modern toolkits.

Etawah News: पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण व आधुनिक टूलकिट

Tue, 21 Jul 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Traditional artisans will receive free training and modern toolkits.
इटावा। प्रदेश सरकार ने पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाने हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य कारीगरों की कार्यकुशलता बढ़ाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
विज्ञापन

इस योजना में नाई, बढ़ई, दर्जी, लोहार, राजमिस्त्री और मोची जैसे पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को शामिल किया गया है। उन्हें 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आने-जाने और अन्य खर्चों के लिए चार हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। सफल प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को आधुनिक औजार उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे वे अपने कार्य को बेहतर ढंग से संचालित कर सकेंगे और आय बढ़ा सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी msme.up.gov.in पोर्टल पर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में समस्या होने पर जनसेवा केंद्र या जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, इटावा से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति और पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो जरूरी है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान, सभासद या सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र भी देना होगा। इस प्रमाण-पत्र में संबंधित पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े होने का उल्लेख होना चाहिए। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने सभी पात्र कारीगरों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed