{"_id":"63ff9ec7483889c611034b84","slug":"traders-should-invest-who-gives-omu-etawha-news-c-12-1-103745-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एमओयू करने वाले उद्यमी जल्द करें निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एमओयू करने वाले उद्यमी जल्द करें निवेश
Thu, 02 Mar 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल पॉलिसी 2022 के तहत परिक्षेत्र इटावा से 210 करोड़ रुपये निवेश के एमओयू किए गए हैं। एमओयू करने वाले उद्यमी जल्द निवेश शुरू करें। हथकरघा विभाग इसमें हर संभव सहायता प्रदान करेगा। यह बात सहायक आयुक्त हथकरघा सुनील कुमार यादव ने बुधवार को वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि इटावा परिक्षेत्र में 2200 पावरलूम कनेक्शन हैं। इसमें से 10 प्रतिशत से भी कम पावरलूमों ने पंजीकरण कराया है। यही वजह है कि उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता है। बिजली का बिल जमा करने में भी कठिनाई होती है। उन्होंने सभी पावरलूम बुनकरों से पंजीकरण कराने की अपील की है।
इस परिक्षेत्र में इटावा, औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद शामिल हैं। इनमें बुनकरों की 53 समितियां हैं। पावरलूमों की जियो टैगिंग कराई जा रही है। इसमें बुनकरों का सहयोग जरूरी है। जियो टैगिंग के आधार पर ही विभागीय योजनाओं तथा विद्युत बिल की दर पर कार्रवाई जाएगी। वार्ता के दौरान अधीक्षक हथकरघा सर्वेश शुक्ला उपस्थित रहे।