फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trader commission constituted government : Sumanth Gupta

व्यापारी आयोग का गठन करे सरकार: सुमंत गुप्ता

Mon, 08 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 08 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Trader commission constituted government : Sumanth Gupta

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई है। उन्होंने व्यापारी हितों के लिए सरकार से व्यापारी आयोग का गठन किए जाने की मांग की। साथ ही वैश्य समाज के उपवर्गों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की भी मांग उठाई।

विज्ञापन


उन्होंने दिबियापुर के एक पत्रकार के उत्पीड़न के मामले में न्यायिक जांच कराए जाने की मांग भी की। श्री गुप्ता सोमवार को शहर के  एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को परिषद का प्रांतीय अधिवेशन इलाहाबाद के मंडपम सभागार में होगा। सम्मेलन में प्रदेश में बढ़ते अपराध, इंस्पेक्टर राज और लालफीताशाही पर विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बदहाल विद्युत व्यवस्था के कारण उद्योग स्थापित नहीं हो रहे हैं। अधिवेशन में प्रदेश भर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज में भी कई लोग आर्थिक आधार पर कमजोर हैं, इसलिए सरकार वैश्य समाज के उपवर्गों के आधार पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था करे। उन्होंने बताया कि इटावा जिले में 5 जुलाई को परिषद की प्रदेश स्तरीय स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गुप्ता ने कहा कि बीते दिनों चिकित्साधिकारी डा. अशोक राय ने दिबियापुर के पत्रकार गोपाल शंकर पोरवाल के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने भी पीड़ित के खिलाफ ही फर्जी एफआईआर दर्ज कर ली। संगठन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है।

जल्द ही संगठन के पदाधिकारी डीएम-एसएसपी से मिलकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और पत्रकार के खिलाफ फर्जी शिकायत वापस लिए जाने की मांग करेंगे। साथ ही पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव रामशरण गुप्ता, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण स्वरूप गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पत्रकारों से वार्ता के बाद अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से अशोक कुमार गुप्ता को उनके बेटे के इलाज के लिए एक लाख एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने बताया कि इटावा में शादीलाल धर्मशाला निवासी अशोक गुप्ता बेहद गरीब हैं।


उनके 24 वर्षीय इकलौते पुत्र गोविंद गुप्ता की दोनों किडनी फेल हो गई हैं। रुपये के अभाव में वह उसका इलाज नहीं करा पा रहे हैं। इसलिए संगठन की ओर से यह सहायता राशि उन्हें इलाज के लिए मुहैया कराई गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरत पड़ने पर संगठन की ओर से मदद की जाएगी। साथ ही सांसद और विधायक से भी निर्धन परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed