{"_id":"63e3e7029b4f0e2be75aca30b311be99","slug":"tractor-collision-death-of-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुतियानी मोड़ के पास बुधवार की शाम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी किसान करन सिंह (40) पूत्र रामस्वरूप बुधवार को भरथना मंडी में आढ़तिया से धान के रुपये लेने के लिए आए थे। देर शाम वह बाइक से घर के लिए वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 7 बजे के आसपास जैसे ही वह सुतियानी मोड़ के पास स्थित एसएस मेमोरियल कालेज के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और करन सिंह को रौंद दिया। करन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करते हुए सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलने के बाद परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया किया करन सिंह मंडी में आढ़तिया से धान के रुपये लेने के लिए गया था।
वापस लौटने वक्त ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मृतक की जेब से पुलिस ने 10840 रुपये भी बरामद किए। परिजनों ने बताया कि इससे पहले उक्त ट्रैक्टर ने एक और बाइक सवार को टक्कर मारी। घायल बाइक सवार सत्यवीर निवासी पिलुआभागा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।