{"_id":"647a2cef141daa6f340d9ca4","slug":"tractor-collided-with-bike-retired-inspector-died-etawha-news-c-12-1-266693-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत्त दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत्त दरोगा की मौत
Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत्त दरोगा की मौत
क्रासर- उदी मार्ग पर हुआ हादसा, गुजरात पुलिस से दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। उदी मार्ग पर गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुजरात पुलिस से दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चकरनगर थाना के गांव बरचौली निवासी शिव सिंह चौहान गुजरात पुलिस से दो वर्ष पूर्व दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। गुरुवार को वह उदी रोड पर किसी काम से गए थे। देर शाम लौटते वक्त ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करवा लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। उनकी बाइक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे फंसी रह गई। इसे काफी मशक्कत के बाद खींचा गया था। दीपक कुमार प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मृत्यु हो गई है। शव पंचनामा के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बुजुर्ग ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
..................................................................
हादसे में पिता-पुत्र घायल::: भरथना। इटावा-कन्नौज हाईवे पर भरथना-इटावा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार मोहल्ला अड्डा गूलर गांधी नगर निवासी बाइक चालक शरद यादव (32) व साथ मे बाइक पर बैठी लगभग चार साल की बेटी घायल हो गई। लोगों ने बताया हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क के दोनों ओर की जमीन खोद दी गई है। डामरीकरण किनारे ज्यादातर स्थानों पर कोई संकेतक नही लगाया गया। जो वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां बाइक चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
फोटो 42:::::जसवंतनगर सैफई मार्ग पर पलटी कार।
कुत्ता सामने आने से पलटी कार, चालक घायल
जसवंतनगर। गुरुवार देर शाम ग्राम नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार यादव कार सैफई होकर जा रहे थे। रास्ते में गांव के पास ही कार का सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों के गड्ढे में पलट गया। चालक प्रदीप कार में फंस गए। राहगीरों ने उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
-- -- -- -- -- -- -- -
एक्सप्रेस वे पर डीसीएम गाड़ी डिवाइडर से टकराई, लगी आग मची अफरा-तफरी
सैफई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 108 पर शुक्रवार की दोपहर दिल्ली से बहराइच जा रही डीसीएम गाड़ी का अगले टायर का एक्सेल निकलने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इससे गाड़ी में आग लग गई। आग पर काबू पाने तक यातायात बाधित रहा। शुक्रवार दोपहर के समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 108 थाना सैफई क्षेत्र के गांव नगला अजीत के पास दिल्ली से लोहे की चादर भरकर बहराइच जा रही डीसीएम गाड़ी का अगले टायर का एक्सेल निकलने से कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गाड़ी की डीजल टंकी फट गई। इससे दोनों टायरों में आग लग गई। यूपीडा के कर्मचारियों ने एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से पानी के टैंकर मंगाकर आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। डीसीएम चालक प्रमोद कुमार निवासी सरामा तहसील तरफगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश सुरक्षित बच गया।
-- -- -- -- -- -- -
बाइक ने कट मारा, दूसरी बाइक सवार वकील और मुंशी घायल
बकेवर। कस्बा लखना पुराना नहर पुल के पास निवासी एडवोकेट अवनीश कुमार शुक्रवार को सुबह कुड़रिया गांव निवासी मुंशी एमपी पाल को साथ लेकर बाइक से इटावा कचहरी रोजाना की तरह जा रहे थे। रास्ते मे मानिकपुर के पास पीछे से से युवक ने अपनी बाइक को ओवरटेक कर निकालते हुए एडवोकेट अवनीश की बाइक में कट मार दिया। इससे अवनीश साथी मुशी सहित बाइक के साथ गिरकर चोटिल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया है।
........................
कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
बकेवर। आगरा कानपुर सिक्सलेन हाईवे पर स गोदाम के समीप शुक्रवार दोपहर कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार आदित्य कुमार और उनके पिता अभय कुमार निवासी गन्नूपुर कुदरकोट जनपद औरैया को सीएचसी महेवा ले जाया गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है।