{"_id":"63728fb7a92ad2225769d5d7","slug":"tourist-bus-caught-fire-etawah-news-knp728316088","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस में लगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस में लगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात टूरिस्ट बस में आग लग गई। यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सारा सामान राख हो गया।
राजस्थान के जयपुर के प्रतापनगर निवासी केदार सिंह ने बताया कि 17 यात्रियों को बस से लेकर जयपुर से नेेपाल जा रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार में किलोमीटर संख्या 131.50 पर रविवार रात आठ बजे शॉर्टसर्किट के कारण बस में आग लग गई। लपटें देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस को तुरंत रोककर पुलिस को सूचना दी। सवारियां किसी तरह कूदकर बाहर आईं।
ऊसराहार थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और यूपीडा व फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक बजे आग बुझाई। सभी सवारियों को रात दो बजे दूसरी बस से रवाना कर दिया गया।