{"_id":"659ee3b0184bc3c60e0f9852","slug":"toffee-and-chocolate-should-not-spoil-your-teeth-etawha-news-c-216-1-sknp1011-7525-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: टॅाफी और चॉकलेट दांतों को न कर दे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: टॅाफी और चॉकलेट दांतों को न कर दे खराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। बच्चों के टॉफी व चॉकलेट खाने से सैकड़ों बैक्टीरिया दांतों पर हमला करते हैं, जिनकी ठीक से सफाई न होने पर परिणाम गंभीर होते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक अभिभावकों को बच्चों को दांत की बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अभिभावकों को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चों को टॉफी और चॉकलेट खाने न दें।
यह सुझाव दंत चिकित्सक डॉ. सतेंद्र यादव ने दिया है। बताया कि ज्यादातर अभिभावक बच्चों की जिद पर उन्हें चॉकलेट व टॉफी खाने से नहीं रोकते। लेकिन ये खाद्य पदार्थ दांतों पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पैदा करते हैं।
दांतों की सही ढंग से सफाई न की जाए तो कैरीज लग जाता है। इससे बच्चे परेशान हो जाते हैं। बताया कि दूध पीने के बाद बच्चों के दांतों को पानी से साफ कराना चाहिए। बच्चा छोटा है तो अभिभावकों को खुद उनके दांत साफ करना चाहिए। ऐसा न करने से छोटे बच्चों के दांतों में भी कैरीज लग जाता है।
विज्ञापन
चिकित्सक ने बताया कि खाना खाने के बाद अधिकांश लोग ब्रश नहीं करते हैं। ऐसे में दांतों में खाना चिपका रहने से सड़न पैदा होती है और दांत खराब होने के साथ ही शरीर भी बीमारियों से ग्रसित होता है। सबसे पहले दांतों में पायरिया का रोग लगता है।
यह करें उपाय
बच्चे चॉकलेट या टॉफी खाएं तो दस मिनट बाद उनके दांतों को साफ करें। दूध पीने के बाद बच्चों के दांतों को पानी से साफ करें। भोजन करने वाले बच्चों को सुबह-शाम ब्रश कराएं, युवा भी ब्रश करें। ब्रश कम से कम पांच मिनट तक करें। जिससे दांतों में फंसी गंदगी साफ हो जाए।