फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   todfood me daroga giraftaar

दरोगा ने साथियों संग की मंदिर में तोड़कर, गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2020 08:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
todfood me daroga giraftaar
चकरनगर (इटावा)। सहसों थाना क्षेत्र के सधुआपुरा गांव में कुछ लोगों ने काली और दुर्गा मां मठियों की मूर्तियां तोड़कर कुएं
विज्ञापन

में फेंक दी। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के आरोपी दरोगा समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन
चारों पर धार्मिक भावना भड़काने और लॉक डाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
सधुआपुरा गांव में जय नारायण के घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे दो पुरानी मठियां बनी हैं। एक मठिया में
काली और दूसरी में दुर्गाजी की मूर्तियां स्थापित थीं। ग्राम प्रधान सहदेव सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम
करीब साढ़े सात बजे मठिया के पास कुएं में कुछ फेंकने की आवाज आई। इस पर गांव के लोग घरों से निकले।
मठिया मे तोड़फोड़ की गई थी। प्रधान ने सहसों थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा को सूचना दी। मठिया के
पास दरोगा विजय प्रताप बोध, जयनारायण सिंह, मनोज और सुंदर सिंह को पुलिस थाने ले आई।
सीओ चकरनगर मस्सा सिंह ने बताया कि जांच में चारों लोगों द्वारा तोड़फोड़ होना पाया गया। धार्मिक भावना भड़काने और लॉक
डाउन का उल्लंघन करने समेत आदि अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दरोगा विजय प्रताप बोध समेत चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीओ ने बताया कि दरोगा पुलिस लाइन में तैनात है, उसकी लॉक डाउन में विंडवा गांव में ड्यूटी लगी थी। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों ने लघु सिंचाई विभाग के एक जेई अवर अभियंता के भी शामिल होने की जानकारी दी है। जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त मठियों की मरम्मत करा दी गई है। गांव में शांति है पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed