{"_id":"b4b236daf5216f090e0336e9d8c21741","slug":"toddy-slots-firing-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ी उतारने के विवाद में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ी उतारने के विवाद में फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 27 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम वनकटी में अवैध ताड़ी उतारने के दौरान हुए विवाद में दो गुटों में गोलियां चलीं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची। उसे आता देख लोग कारें खड़ी कर भाग गए। पुलिस ने दो लोगों सहित एक कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बनकटी तथा संतनगर के बीच ताड़ के कुछ पेड़ हैं। गर्मी में अवैध ताड़ी बेचने का धंधा होता है। बुधवार को शाम करीब पांच बजे इन पेड़ों पर वर्चस्व को लेकर तकरार हो गई। इस पर संत नगर के लोग कार व कई बाइकों पर सवार होकर हथियारों समेत आ धमक गए। उन्होंने दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस को घटना का पता चल गया। इस पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। फोर्स को देखकर संत नगर का गुट भाग गया लेकिन ग्राम सीपुरा के दो युवक सतेंद्र सिंह, व योगेंद्र सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके कब्जे से इंडिगो कार बरामद की। कार पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे थे। देर शाम तक पुलिस, पीएसी अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
उधर भरथना के ग्राम सरावा में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। सुरेंद्र सिह पुत्र छोटेलाल ने बताया कि पिता छोटेलाल सुबह खेत से बकरियों को चराकर घर आ रहे थे ।
तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। उसने एनसीआर लिखाई है। वही दूसरे पक्ष के रधवीर सिंह पुत्र कैलाश नारायण ने छोटेलाल पुत्र कैलाश, संजीव व सुरेंद्र पुत्रगण छोटेलाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।