फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tired of in-laws, the married woman hanged in the maiden

ससुरालियों से तंग विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी

Mon, 23 Mar 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tired of in-laws, the married woman hanged in the maiden
जसवंतनगर (इटावा)। ससुराल वालों से तंग एक विवाहिता ने सोमवार तड़के मायके में स्टाल का फंदा बनाकर गला कसकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि रविवार रात को मोबाइल पर पति से कहासुनी होने के बाद उसने यह कदम उठा है। विवाहिता तीन महीनों से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तहत तमैरी गांव निवासी विनोदकुमार जाटव की पुत्री खुशबू (23) की शादी 12 मई 2018 को फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर गांव निवासी राहुल कुमार के साथ हुई थी। पति व ससुरालीजनों से अनबन के चलते खुशबू करीब तीन महीनों से मायके में रह रही थी। रविवार रात परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे। खुशबू ने सोमवार तड़के बरामदे के कुंडे में स्टाल के जरिये फंदा बनाकर गला कस लिया। सुबह करीब पांच बजे खुशबू का भाई शनी प्रताप सिंह उठा। उसने बहन को फंदे पर लटके देखा तो उसे नीचे उतारा। उसकी सांसें चलते देख परिजन डाक्टर के पास ले जा रहे थे। तभी खुशबू ने दम तोड़ दिया। शनी ने बताया कि बहन की सांस चल रही थी। इसका मतलब उसके उठने से कुछ देर पहले ही उसने फांसी लगाई होगी। लेकिन बहन को बचाया नहीं जा सका। शादी के बाद से पति व ससुराल के लोग उसे परेशान करने लगे थे। बहन घरवालों को इसकी जानकारी देती थी। दिसंबर के महीने में जब ज्यादा क्लेश हुआ तो वह उसे अपने घर ले आया था। तभी वह वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

शनी ने बताया कि बहन गर्भवती थी। रविवार रात को ही खुशबू ने फोन पर अपने पति से बात की थी। तभी कुछ कहासुनी हुई। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली।
घटना की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह व तहसीलदार रामानुज भी घटनास्थल पर गए। अधिकारियों ने घरवालों से घटना की मालूमात की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सनी ने बताया कि खुशबू भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। मां मंजूदेवी ट्यूमर से पीड़ित है। पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed