फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Till August 26 at tehsil headquarters picketing

26 अगस्त तक तहसील मुख्यालयों पर धरना

Fri, 21 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 21 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Till August 26 at tehsil headquarters picketing

लखनऊ में कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ

विज्ञापन
पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। 26 अगस्त तक पार्टी के कार्यकर्ता तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अतुल आक्रोश दुबे ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा देश की एकता में फूट डालकर पूंजीपतियों का राज कायम करने में सफल रही। जनता को झूठे वादे देकर उसे गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने जो काम किए थे राजग सरकार केवल फीता काटकर उसका श्रेय ले रही है।

उन्होंने कहा कि जम्मू से वैष्णों देवी तक का रेल मार्ग, रांची में पावर प्लांट, नौसेना युद्घपोतों का लोकार्पण आदि ऐसी कई योजनाएं थी, जो राजग की सरकार ने शुरू की थी। चुनाव के दौरान कालाधन वापस लाने की घोषणा करने वाली सरकार आज चुप है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने की मांग की। वार्ता में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, सूरज सिंह यादव, अजय यादव, प्रेमनारायण दोहरे, धर्मराज वर्मा, मलखान सिंह यादव, संजय दोहरे मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed