{"_id":"5dcc4f4b8ebc3e5af81930c4","slug":"threw-one-and-a-quarter-million-rupees-from-fake-calls-and-checks-etawha-news-knp525631645","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा के दो व्यवसाई हुए धोखाधड़ी के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बा के दो व्यवसाई हुए धोखाधड़ी के शिकार
विज्ञापन
महेवा। कस्बे के दो व्यवसायी धोखाधड़ी के शिकार हो गए। एक से किसी ने फर्जी कॉल करके पेटीएम खाते में 30 हजार रुपये डलवा लिए और दूसरे की हस्ताक्षरयुक्त चेक से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। दोनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए हैं।
धोखाधड़ी की एक घटना महेवा कस्बा निवासी रामनरेश दुबे के साथ हुई। रामनरेश गाड़ियों के फाइनेंस का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका यह काम कई सालों से राजीव सोई नाम का व्यक्ति देख रहा है। गत मंगलवार को किसी अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को राजीव सोई बताया। पुराने नंबर से फोन करने की जब उससे वजह पूछी तो उसने बताया कि वह नंबर ब्लॉक हो गया है। तत्काल 30 हजार रुपये की जरूरत है। उसने एक पेटीएम खाते नंबर दिया। इसमें रकम डालने को कहा। चूंकि इस तरह पहले भी वह रुपये डाल चुके हैं, इसलिए साइबर कैफे जाकर उन्होंने 30 हजार रुपये पेटीएम खाते में ट्रांसफर करा दिए। करीब 15 मिनट बाद ही जब फिर से उसी नंबर से 10 हजार रुपये मांगे गए तो उनका माथा ठनका। उन्होंने राजीव के पुराने नंबर पर बात की तो पता लगा कि राजीव ने रुपये नहीं डलवाए थे। किसी ने फर्जी कॉल करके उनके साथ ठगी की है।
रामनरेश ने बताया कि दरअसल उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही। इसलिए वह कॉल करने वाले को सही ढंग से पहचान नहीं पाए। इसका फायदा उठाकर ठगी कर ली गई। महेवा पुलिस चौकी पर उन्होंने इसकी लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
दूसरी घटना के शिकार कस्बा के ही ट्रेवल एजेंसी संचालक पंकज मिश्रा हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका दो साल बेटा हादसे में घायल हो गया था। उसके इलाज की खातिर उन्होंने वह अपने पर्स में एक हस्ताक्षरयुक्त खाली स्टेट बैंक खाते का चेक रख छोड़ा था। ताकि कहीं जरूरत पड़ने उसे कैश कराया जा सके। गत दो जून को उनका पर्स गुम हो गया।
वह भूल गए कि उसमें चेक रखा हुआ है। इसलिए बैंक में जाकर इसकी सूचना नहीं दी। पर्स गुम होने पर 15 जून को किसी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक्सिस बैंक शाखा में जाकर 95 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से धन निकासी का मैसेज भी उन्हें नहीं मिला। जब वह बैंक में 50 हजार रुपये निकालने गए। तब इसकी जानकारी हुई। पंकज ने बताया कि चौकी पुलिस को तहरीर दी है। महेवा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश पटेल ने बताया कि दो व्यवसायियों की शिकायतें मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।