{"_id":"435149dd4a8c8928246bbf1133428e69","slug":"three-person-hostage-robbed-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद रोड पर चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहिया नगर पुल के पास
विज्ञापन
बोलेरो सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर एक ट्रैक्टर को रोक लिया। लुटेरों ने
ट्रैक्टर चालक व उसमें सवार दो लोगों को मारपीट कर बंधक बनाकर कार में डाल
दिया और ट्रैक्टर लूट कर फरार हो गए। बाद में तीनों को भदान के पास फेंककर
लुटेरे फरार हो गए।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव मुचार निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र बाबूराम अपने गांव के प्रवेश व सुरेंद्र के साथ ट्रैक्टर से आलू का बीज लेने इटावा आए थे। शनिवार की रात को उन्होंने अपने ट्रैक्टर में आलू का बीज लादा और गांव के लिए रवाना हो गए।
रात करीब एक बजे लोहिया नहर पुल के पास बोलेरो सवार लुटेरों ने ट्रैक्टर को रुकवा लिया। लुटेरों ने तीनों के साथ मारपीट की और तमंचों की दम पर उन्हें बोलेरो में डाल लिया। एक लुटेरा ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। कुछ आगे आलू से लदी ट्राली एक खड्ड में फंस गई, जिससे लुटेरे ट्राली को छोडकर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।
लुटेरे तीनों को कार में डालकर घुमाते रहे और फिर फिरोजाबाद जिले के भदान के पास फेंककर फरार हो गए। लूट का शिकार तीनों लोग किसी तरह से रविवार को बसरेहर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन की तो मामला चौबिया थाना क्षेत्र का निकला। पुलिस ने उन्हें चौबिया थाना भेज दिया। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।