फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three month old child died after vaccination

Etawah News: वैक्सीन लगने के बाद तीन माह के बच्चे की मौत

Fri, 07 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 07 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three month old child died after vaccination
इटावा। वैक्सीन लगने के बाद तीन माह के बच्चे की तबीयत खराब हो गई। देर रात हालत ज्यादा बिगड़ने से उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर वैक्सीनेशन के नोडल अफसर ने जांच की। नोडल अफसर का कहना है कि मासूम की मौत वैक्सीन की वजह से नहीं बल्कि दूध पीते वक्त सांस रुकने से हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

ऊसरा अड्डा निवासी रामकेश ने तीन माह के पुत्र हर्ष को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में वैक्सीनेशन कराया था। वैक्सीनेशन के बाद वह घर आ गए। रात में हर्ष की तबीयत बिगड़ने लगी और देर रात उसकी मौत हो गई। चाचा मुकेश ने बताया कि बुधवार शाम को हर्ष की तबीयत बिगड़ने लगी थी। आंगनबाड़ी केंद्र में दी गई दवाई को रात करीब 12 बजे दी। एक घंटे बाद जब बच्चे को देखा गया तो वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। बाद में पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर कर्मचारियों से जानकारी की। परिजनों से भी पुछताछ की गई। नोडल अधिकारी डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चे को एएनएम सुरेखा ने टीका लगाया था। यह वैक्सीन पोलियों, डायरिया, काली खांशी, टिटनेश, हैपेटाइटस-बी और दिमागी बुखार के लिए हर तीन माह के बच्चे को लगती है। नियमानुसार हर्ष को भी इसी वैक्सीन को लगाया गया था। बुधवार को हर्ष के साथ गांव के ही एक और बच्चे को भी लगाई गई थी। लेकिन दूसरा बच्चा बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि स्तनपान के दौरान मां सो गई होगी और बच्चे को सांस न आने की वजह से उसकी मौत हो गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम ने जांच की है। इसमें यूनिसेफ के प्रतिनिधि अनिल तोमर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सादाब आलम, जिला समन्वयक एनयूएचएम मनोज कुमार और नगर क्षेत्र प्रतिरक्षक वीरेंद्र सिंह ने जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed