फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three including two brothers died in a tragic accident

दर्दनाक हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत

Sat, 19 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three including two brothers died in a tragic accident
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरी रोड पर अंडर ब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार को बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों के जेब से मिले आधार कार्ड से युवकों की शिनाख्त हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गवांने वाले दो सगे भाई थे। युवकों के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई। युवकों ने हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मैनपुरी रोड पर बने अंडर ब्रिज के नीचे बाइक सवार तीन युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों के जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई है। मृतक युवकों में दो सगे भाई शिवम और गोविंद है जो भिंड मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
इनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। तीसरे युवक की शिनाख्त अमन पुत्र बाबूराम हिंद पुरम कॉलोनी मैनपुरी जनपद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

वही हादसे को अंजाम देकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भिंड से मैनपुरी जनपद जा रहे थे।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास काफी तलाश करने पर कोई हेलमेट नहीं मिला। डॉक्टरों ने तीनों की हेड इंजरी से मौत बताया है।
पुलिस का कहना है कि एक ही बाइक पर तीन सवारी होने की वजह से जरा सी टक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और इतना बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed