फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three hours jam near Databali on Bareilly road

बरेली मार्ग पर दताबली के पास तीन घंटे जाम

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three hours jam near Databali on Bareilly road
बसरेहर। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के बरेली मार्ग पर दतावली गांव नहर पुल के पास शुक्रवार दोपहर तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। दोनों ओर के वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन घंटे की मेहनत के बाद जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन

इटावा-बरेली रोड पर गांव दतावली के पास भोगनीपुर नहर पर अंग्रेजों के जमाने का पुल है। पुल काफी संकरा है। उस पुल से केवल एक वाहन ही गुजर सकता है। दो वाहनों के आमने-सामने आ जाने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर भी ऐसा होने से जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। पता चलने पर पुलिस पहुंची। तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों का कहना है कि जाम की समस्या आए दिन की है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बनने के बाद इस रोड पर बड़े वाहनों का आवागमन ज्यादा हो गया है।
पुल संकरा होने और वाहनों के ओवरटेक करने की वजह से जाम लगता है। हम लोगों को बहुत परेशानी होती है। जाम से व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed