फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three found corona infected including a woman

एक महिला समेत तीन मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 17 Jul 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Three found corona infected including a woman
कोरोना संक्रमितों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को भी तीन नए मरीज सामने आए। जुलाई में 17 दिन के अंदर 128 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

हालांकि चार संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। कुल मिलाकर जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 422 हो गया है।
राहत की बात यह है कि इनमें से 306 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 97 अभी सक्रिय केस हैं और 19 की मृत्यु हो चुकी है।
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में मेवाती मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ट्रैक्टर चलकर पल्लेदारी का काम करता है। करीब तीन दिन पहले बुखार आने और सिर दर्द की दिक्कत हुई थी।
विज्ञापन

सैफई जाकर जांच कराई थी, जो पॉजिटिव आई है। पता नहीं चला किसके संपर्क में आ गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार शहर के पचवली चौराहा निवासी 38 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जो निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए आगरा चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य 45 वर्षीय व्यक्ति जसवंतनगर के कटरा खूबचंद्र में संक्रमित मिला है। बताया कि वह कुछ समय पूर्व आगरा गए थे। हुआ कुछ नहीं सिर्फ चक्कर आ रहा था। कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed