फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three brothers beat a young man with a rod and a shovel in a dhaba.

Etawah News: ढाबे में तीन भाइयों ने युवक को रॉड और बेलचा से पीटा

Sat, 31 Jan 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three brothers beat a young man with a rod and a shovel in a dhaba.
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर स्थित एक ढाबे पर गणतंत्र दिवस की रात खाना न मिलने पर दबंगों ने ढाबा संचालक के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को लोहे की रॉड और बेलचा से इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। गंभीर हालत में उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जसवंतनगर के मोहल्ला अहीर टोला निवासी राजीव कुमार का जमुना बाग में ढाबा है। राजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जनवरी की रात करीब 10 बजे उनका भाई सत्येंद्र यादव ढाबा बंद करके कैंटीन में सो रहा था। तभी एक ट्रक वहां रुका और उसमें से तीन लोग योगेंद्र उर्फ लला, उपेंद्र उर्फ बिहारी और बृजेंद्र उर्फ कल्लू उतरे और खाना मांगने लगे। सत्येंद्र ने उनसे कहा कि 26 जनवरी के कारण खाना बनाने वाला स्टाफ छुट्टी पर है इसलिए खाना नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

इस पर तीनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उपेंद्र और बृजेंद्र ने पीछे छिपाए लोहे की रॉड और बेलचा से सत्येंद्र के सिर पर हमला कर दिया। तीनों ने मिलकर उसे जमीन पर गिराकर धारदार हथियारों से तब तक पीटा जब तक कि उसका सिर और माथा बुरी तरह फट नहीं गया। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर घटना की सूचना पास के दुकानदार ने राजीव को दी। परिजनों ने सत्येंद्र को लहूलुहान हालत में सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया । वहां भी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे तत्काल आयुर्विज्ञान विवि सैफई रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी भाई है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed