{"_id":"60942c188ebc3ebd065ac568","slug":"three-arrested-with-e-liquor-smuggled-from-haryana-etawha-news-knp627095929","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की तस्करी कर लायी ई शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की तस्करी कर लायी ई शराब के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार को दो कारों से तस्करी कर लाई जा रही 49 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतरराज्जीय गिरोह के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लाख 13 हजार 600 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पकड़ी गई शराब, दो कारों की कीमत 15.5 लाख रुपये आंकी गई है।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी सतीश चंद्र यादव व इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव रात में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मानिकपुर मोड़ के पास ग्वालियर रोड पर अपना ढाबा के निकट दो अलग-अलग कारों में तीन व्यक्तियों को अवैध शराब ले जाते हुए पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल बरामद की गई।
गिरफ्तार किए गए तस्करों में मथुरा के महोली की पौर, नई कोतवाली निवासी नितिन तिवारी, अशोक नगर, फ्रैंड्स कालोनी निवासी अजीत सिंह, अभिषेक भदौरिया हैं। इनके विरुद्ध आसपास के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। बकौल एसएसपी हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर आरोपी यूपी में बेचते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पानीपत, हरियाणा से एक व्यक्ति उन लोगों को शराब बेचने आता है। सस्ते दामों में शराब खरीदकर वह जिले में महंगे दामों पर बेचकर अधिक लाभ कमाते हैं। एसएसपी ने बाताया कि आरोपियों से बरामद कारों की प्लेट में लिखे नंबर फर्जी पाए गए हैं।