फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thousands of jewels and cash blown from the house of two brothers in etawah

इटावाः चोरों ने दो भाइयों के घर से लाखों के जेवर व नकदी उड़ाई

Thu, 27 Aug 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thousands of jewels and cash blown from the house of two brothers in etawah
फोटो संख्या 15 व 16 लखना कस्बा के समीपवर्ती ग्राम बरौली में एक साथ दो भाईयों के घरों में अज्ञात चोरों - फोटो : ETAWHA
बकेवर। लखना कस्बा के समीपवर्ती ग्राम बरौली में एक साथ दो भाइयों के घरों से चोरों ने करीब 4 लाख के आभूषण व 5 हजार रुपये नकद पार कर दिए। चोरों ने मकान के पिछवाड़े से सरिया पकड़ कर उपर चढ़कर एक कमरे की कुंडी काट दी। इसके बाद उन्होंने अलमारियों को तोड़कर दोनों भाइयों के घर वारदात को अंजाम दिया। जब गृहस्वामी भैंस का दूध निकालने को उठे और कमरे का ताला टूटा व कुंडी कटी मिली तो लवेदी थाना पुलिस व डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम बरौली निवासी शिवनाथ सिंह पुत्र मुकुट सिंह पाल ने बताया कि मेरी पत्नी झांसी में समूह चलाने का काम करती तो वहीं पर रहती हैं। घर पर दो बच्चे, बाबा बांकेलाल, दादी रामवती, पिता मुकुट सिंह व छोटे भाई ज्ञानेन्द्र सिंह रह रहे हैं। वे सभी रात के समय घर के बाहर बरामदे में लेटे हुए थे। चोर पिछवाड़े से लगे सरिया पकड़ कर मकान के अंदर पहुंच गए और कमरे की कुंडी निकाल कर कमरे में रखी अलमारी से सोने के बृजबाला, एक अंगूठी, चांदी की तोड़ियां, चांदी की मूर्ति, चांदी का गुच्छा, 10 चांदी के सिक्के व 5 हजार रुपये नगद ले गए।
विज्ञापन

छोटे भाई ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ छोटे ने बताया कि उनकी पत्नी का करीब 2 साल पहले निधन हो गया थी। छोटे छोटे दो बच्चे हैं जो रात के समय दादी के साथ लेटे थे और वह स्वयं घर के बाहर झोपड़े में लेटा था। सुबह करीब 5 बजे भैंस का दूध निकालने को उठकर मोबाइल कमरे में चार्जिंग पर लगाने गया तो कमरे का ताला खुला था। अंदर देखा तो अलमारी का ताला टूटा मिला जिसमें रखे स्टील के तीन टिफिन में रखे 2 सोने की चूडी, 2 झुमकी, 2 झाले, 2अंगूठी, कन्धौनी चांदी की, तोड़ियां, 5 सिक्के चांदी के निकाल कर टिफिन छोड़कर चोर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छत पर शादी का फोटो एलबम व पिछवाड़े खेतों में चोरों का गमछा भी पड़ा मिला। घटना की सूचना पहले डायल 112 और फिर थाना पुलिस को दी जिस पर उपनिरीक्षक पवन शर्मा ने तथा फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों पीड़ित भाइयों ने चोरी की तहरीर दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। लवेदी थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है, इसके बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed