{"_id":"a2c18a2dd6532fdf501f883d678ad77d","slug":"thousands-breaking-the-locks-of-the-shop-of-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चुराया
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना चौराहे के पास स्थित एक मिठाई की दुकान से ताले तोड़कर चोरों ने गैस सिलेंडर, मिठाई सहित हजारों का माल पार कर दिया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुकान मालिक ने फ्रेंडस कॉलोनी थाने में तहरीर दी है।
भरथना चौराहा निवासी संतोष कुमार गुप्ता की पास ही मिठाई की दुकान है। बुधवार शाम को वह दुकान बंद कर घर गए थे। देर रात चोरों नेे दुकान के ताले तोड़ कर अंदर रखा माल पार कर दिया।
सुबह संतोष जब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे देख पैरों तले जमीन खिसक गई। संतोष ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। संतोष ने बताया कि चोर कैश काउंटर में रखे दस हजार रुपये, एक सिलेंडर सहित लगभग 30 किलो मिठाई ले गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य चौराहा पर हर समय पुलिस पिकेट खड़ी रहती है, इसके बावजूद दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने माल पार कर दिया और पुलिस को भनक तक नहीं हुई। यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर प्रशभनचिंह लगाती है।