फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Those whose family is complete, they should adopt sterilization

जिनका हो गया परिवार पूरा, वह अपनाएं नसबंदी

Mon, 14 Mar 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Those whose family is complete, they should adopt sterilization
बकेवर। नगर पंचायत सभागार में रविवार को सास-बहू और बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें तीनों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि जिनका परिवार पूर्ण हो गया है, ऐसे दंपति परिवार नियोजन के स्थायी साधन यानी नसबंदी को अपनाएं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद दोहरे और अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सास-बहू और बेटा के बीच समन्वय बनाकर संवाद कायम कराना है। ताकि लोगों को जागरूक कर परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी सुशील ने परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आशा संगिनी राधा पोरवाल ने स्तनपान के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि प्रसव के बाद मां का गाढ़ा पीला दूध बच्चे के लिए टॉनिक है। साथ ही स्तनपान मां के लिए गर्भनिरोधक का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से आठ से दस परिवारों से सास, बेटा और बहू को लेकर पहुंची थीं।
कार्यक्रम में विनीता, रीता, आशा सरोज, उपासना, निशा, मीना, मधू , मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed