{"_id":"5898b9cc4f1c1b224a3784cc","slug":"those-who-did-conspiracy-will-understand-after-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश करने वालों को चुनाव बाद सब समझ आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश करने वालों को चुनाव बाद सब समझ आएगा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
साजिश करने वालों को चुनाव के बाद सब समझ आ जाएगा। ये बात पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। वोट व बढ़त दोनों को बढ़ाना है। गांव-गांव, गलियों में जाकर लोगों से संपर्क करना है। जो लोग नाराज हैं, उन्हें मनाना भी है। क्योंकि सारे लोग अपने ही हैं मान जाएंगे। यह समय सुनने का हैं। लोग जो भी कहें, उसको सुनना होगा और सरकार बनने पर उनका निदान करना होगा। लोगों की अपनी परेशानियां हो सकती हैं। उन्हाेंने सपा के प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महावीर सिंह यादव, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, राजीव यादव, मुकद्दम सिंह, रामअवतार यादव, कप्तान सिंह, सुभाष गुप्ता, डा. प्रमोद यादव, सत्यवती, शमीमा वेगम, माया देवी, सचिन चतुर्वेदी, विवेक, शिवम, राहुल, विनीत आदि मौजूद रहे।