{"_id":"5331e41253796f55b763031fd36b0ed0","slug":"this-time-the-giants-defeat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार कई दिग्गजों को मिली हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार कई दिग्गजों को मिली हार
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। महेवा ब्लॉक के जयमलपुर से जय किशन त्रिपाठी चौथी बार 65 मतों से जीते। पिछले दो बार से प्रधान बनते आ रहे रमऊपुर परसौली के प्रधान व सपा नेता राकेश यादव 123 मतों से चुनाव हार गए। तीन कार्यकाल से लगातार प्रधान खितौरा व सपा नेता चंद्रमोहन यादव जिला पंचायत सदस्य के बाद प्रधानी भी हार गए। वही सैदपुर ग्राम पंचायत से पूर्व प्रधान विजय सिंह यादव एक बार फिर चुनाव जीत प्रधान बन गए ।
वहीं ग्राम पंचायत शेरपुर रसूलपुर से युवा आदेश तिवारी पहली बार ग्राम संसद में चुनकर पहुंचे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक बाजपेयी को मात्र 8 रनों के अंतर से हराया। सोमवार को सुल्लन खां, शमशाद ठेकेदार, प्रबंधक चौबिया संजय मिश्रा एवं शिवजी त्रिपाठी ने गांव में खुशियां मनाई।
विज्ञापन
इसके अलावा हर्राजपुर से दो बार प्रधान रहे पूर्व मंत्री के भतीजे व सपा नेता वीरेंद्र शर्मा मात्र 5 मतों से चुनाव हार गए। पूर्व प्रधान राजेंद्र ऋषीश्वर वहां से जीते। कुडरिया ग्राम पंचायत से डॉ विवेक चौधरी की भाभी शिव कुमारी भी मात्र 5 मतों से जीत सकीं। इसके अलावा उद्यन्नपुर से मौजी लाल मात्र 2 वोट से चुनाव जीते। भूलपुर मुबारक पुर में दो प्रत्याशी बराबर 181 मतों पर रहे। लाटरी से सुरेश कुमार विजयी रहे।
विज्ञापन
महेवा ब्लॉक में ज्यादातर ग्राम पंचायतों में जनता ने नए चेहरों को वरीयता दी। यही हाल बसरेहर विकास खंड की राहिन ग्राम पंचायत में रहा। जहां पहली बार चुनाव लड़े समाजसेवी वीपी राजन पर मतदाताओं ने विश्वास जताया। उन्होंने पुराने कई दिग्गजों को हराकर शानदार जीत दर्ज की।