फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Third accused in Deepak Soni murder case arrested

दीपक सोनी हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Third accused in Deepak Soni murder case arrested
बकेवर (इटावा)। बकेवर थाना पुलिस ने दीपक सोनी की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पकड़े गए आरोपी के मृतक की प्रेमिका से प्रेम संबंध थे। यही वजह उसकी हत्या का कारण बनी। मामले में पुलिस मां बेटी को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को निवाड़ी कला गांव में सराफा की दुकान पर काम करने वाले दीपक सोनी (40) की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने उसके शव को पंखे से साड़ी के सहारे लटका कर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा के प्रार्थना पत्र पर शशिप्रभा पाल, उसकी मां विमला देवी और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शशिप्रभा और उसकी मां विमला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

थाना निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीसरे आरोपी का पता शशिप्रभा और उसकी मां से पूछताछ में चला था। उसी आधार पर आरोपी अवधेश कुमार निवासी ग्राम सबलपुरा थाना अजीतमल जनपद औरैया को मुखबिर की सूचना पर हाइवे के किनारे टिलिटीला गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तलाशी में एक चाकू भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अवधेश के भी शशिप्रभा से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी शशिप्रभा के प्रेमी दीपक सोनी को हो गयी थी। इस कारण ही दीपक सोनी को शशिप्रभा व उसके प्रेमी अवधेश ने मिलकर रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed