{"_id":"609ec1448ebc3edcb67fb90d","slug":"thieves-took-goods-worth-1-5-lakh-from-the-factory-etawha-news-knp62843426","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाना से डेढ़ लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाना से डेढ़ लाख का माल ले गए चोर
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। क्षेत्र के हाईवे पर सर्विस रोड के किनारे लोहे के कारखाना का टिन शेड उठाकर घुसे चोर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की खुरप व ट्रैक्टर का सामान समेट ले गए। माना जा रहा है कि चोर बोरियों में सामान भरकर किसी चार पहिया वाहन से ले गए हैं।
चांदपुर निवासी कारखाना मालिक अवधेश शाक्य सरस्वती एग्रीकल्चर के नाम से हाईवे किनारे सर्विस रोड पर कृष्णा टॉकीज के पास उनका लोहे का सामान बनाने का कारखाना है। गुरुवार की रात वह कारखाना बंद करके घर गए थे। देर रात चोरों ने कारखाना के छत पर लगी टिन को उठाया। इसके बाद कारखाना में घुसकर खुरपी व ट्रैक्टर का सामान पार कर दिया। सुबह वह कारखाना पर पहुंचे। तब घटना की जानकारी हुई।
कारखाना में एक चोर की कैप मिली है। चोरों ने बोरियों में सामाने भरकर निकाला है। था ना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही चोरों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।