फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves stole three houses millions

चोरों ने तीन घरों से लाखों का सामान चुराया

Fri, 22 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 22 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole three houses millions

विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हावर में बुधवार की रात को चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल पार कर दिया। परिजन सोते रहे उन्हें चोरों की भनक भी नहीं लग सकी। चोरी की इन घटनाओं से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया।


बुधवार की रात को चोरों ने सबसे पहले कुम्हावर निवासी फूलसहाय पुत्र गंगाराम के घर क ो निशाना बनाया। चोर पिछबाड़े से उनकी छत पर चढ़ गए और मकान में घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन


 चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का पल्ला सरिया से तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखे सोने का एक हार, नथनी, दो अंगूठी, बेंदा, झुमकी, चांदी के 38 सिक्के तथा 4800 रुपए नगद चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद चोरों ने महावीर प्रजापति पुत्र जगदीश के घर को निशाना बनाया। चोर उनके घर से करीब डेढ़ लाख का माल चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने शमशुददीन पुत्र फूलखां के घर के ताले तोड़कर जेबर नगदी सहित करीब एक लाख का माल चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर तीनों घरों में मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed