फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves raid on beer shop, incident captured in CCTV

बियर की दुकान पर चोरों ने बोला धावा, घटना सीसीटीवी में कैद

Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves raid on beer shop, incident captured in CCTV
बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बरालोकपुर में चोरों ने बीयर की दुकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान में रखी नकदी सहित बीयर की कई पेटियां उठा ले गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

गांव बरालोकपुर में बीयर की दुकान में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस गए। दुकान से चोर 26 हजार रुपये और बीयर की कुछ ठंडी केन और पेटियां चुरा ले गए। दुकान का सेल्समैन राहुल पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देखकर सूचना दी।
विज्ञापन

सेल्समैन ने दुकान मालिक मुंशी लाल को बताया। पुलिस के पहुंचने पर दुकान का ताला खोला गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति बाहर खड़े व्यक्ति को पैसे और बीयर देता नजर आ रहा है। उसने गमछे से अपना मुंह ढक रखा था। थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed