फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   thief arrested

Etawah News: चोर गिरफ्तार, सात बाइकें और दो मोबाइल बरामद

Mon, 27 Mar 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 27 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
thief arrested
इटावा। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक लेकर घूम रहे शातिर को इकदिल पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छह और चोरी की बाइकें और दो मोबाइल बरामद किए हैं। उसके पांच साथी पहले ही जेल में हैं।
विज्ञापन

थाना फ्रेंडस कालोनी के प्रदीप सिंह चौहान ने 28 फरवरी को इकदिल पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि वह फोन पर बात करते जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका फोन लूट लिया था। इसकी रिपोर्ट थाना इकदिल में दर्ज कराई थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। सूचना पर पता चला कि एक बाइक सवार ग्वालियर बाईपास रोड से इकदिल की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग की।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसने बताया कि बाइक चोरी की है। आरोपी प्रदीप कुमार निवासी बुलाकीपुरा लुहन्ना थाना सिविल लाइन का रहने वाला है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के साथी आशीष निवासी नगला नया थाना जसवंतनगर, अंकित ठाकुर निवासी जैनपुर नागर, अभिषेक निवासी नगला नया जसवंतनगर, दीपू निवासी हरदासपुर थाना सिविल लाइन व विजय निवासी कवरी थाना बढपुरा को 24 मार्च को बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
इटावा। ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिरों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से सोने की चेन, तीन मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।
पूछताछ में चोरों ने अपने नाम संदीप निवासी गांव जरार थाना बाह आगरा, सनी और समीर निवासी गिहार कॉलोनी थाना करहल मैनपुरी बताए हैं। तलाशी पर तीनों के पास से चेन, तीन मोबाइल और तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए माल को मजबूरी बताकर लोगों को कम दामों में बेच देते थे। इससे उनके शौक पूरे हो जाते हैं। जीआरपी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि चोरी का सामान बरामद हुआ है।


यूं बनाते थे निशाना
शातिर गैंग बनाकर चलते थे। ट्रेन में चढ़कर दो साथी सवारी के पास जाकर बैठ जाते थे। इस दौरान एक साथी माल चोरी कर लेता था। कुछ देर बाद दोनों साथी भी ट्रेन से उतर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed