फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There will be no power failure even in storm and rain

Etawah News: आंधी-बारिश और हड़ताल में भी गुल नहीं होगी बिजली

Fri, 07 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 07 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
There will be no power failure even in storm and rain
इटावा। बारिश, आंधी के साथ ही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो सकेगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में एनर्जी स्टोरेज सिस्टम स्थापित किया जाएगा। पहले चरण में पांच जिलों में काम होगा इसमें इटावा को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आंधी, तूफान और बारिश इन कोशिशों पर सवाल उठाने का मौका दे देते हैं। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल पर भी सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की बेवसी सारे दावों को फेल कर देती है। इन स्थितियों से निपटने के लिए सरकार की ओर से अब ऊर्जा को संरक्षित करने के लिए प्रोजेेक्ट तैयार किया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश के सभी उपकेंद्रों पर पावर कॉर्पोरेशन की ओर से अब बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इनसे आपूर्ति बाधित होने पर संरक्षित की गई ऊर्जा से संंबंधित क्षेत्र को आपूर्ति दी जाने लगेगी। पहले चरण में प्रदेश के पांच जिलों का चयन किया गया है। इसमें इटावा को भी शामिल किया गया है। जिले के विभागीय अधिकारी आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। आदेश आने के बाद ट्रांसमिशन बिजली घरों पर जगह निर्धारित करके इन पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से बनाई गई योजना के अनुसार, हर ट्रांसमिशन बिजली घर पर 10 मेगावाट के चार सिस्टम लगाए जाएंगे। इस तरह एक क्षेत्र में करीब 40 मेगावाट बिजली स्टोर हो सकेगी। इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को विषम परिस्थिति में औसतन 4 से 5 घंटे आपूर्ति दी जा सकेगी। इस सिस्टम में लीथियम बैट्री का उपयोग किया जाएगा। इसे सौर ऊर्जा से भी जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 16 मार्च रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू हुई थी। आधी रात मौसम खराब होने के बाद आधे से ज्यादा जिले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए थे। जिले के हालात बिगड़ गए थे। अधिकारियों के प्रयास के बाद कुछ जगहों के हालत तो सुधरे थे, लेकिन कुछ जगहों के हालात कर्मचारियों के हड़ताल से लौटने के बाद बदल सके थे। जिले के लोगों को करीब तीन दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed