फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   theft incident

बिजली जाने से किसान के घर में हुई ढ़ाई लाख की चोरी

Thu, 19 Aug 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
theft incident
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के तुरैया गांव में मंगलवार देर रात किसान के घर से जेवर व नगदी समेत ढाई लाख की चोरी हो गई। घटना के वक्त बिजली जाने के चलते किसान का परिवार छत पर सो रहा था।
विज्ञापन

तुरैया गांव निवासी किसान इंदल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को बिजली चली गई थी, तो परिवार छत पर सो रहा था। देर रात में चोरों ने हाथ डालकर मुख्य दरवाजा खोल लिया और अंदर आ गए। फिर कमरे में रखा बक्सा खोलकर उसमें रखे सोने के दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी बाला, चांदी की चार
विज्ञापन

करधनी व 30 हजार रुपये नगद समेत ढाई लाख का माल ले गए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर जब इंदल नीचे आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही घर के आसपास छानबीन की। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed