फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   theft in former bdc member house

Etawah Crime: पूर्व बीडीसी सदस्य के घर से नकदी-जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Feb 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
theft in former bdc member house
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के बकेवर में लुधियानी गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य के घर से चोर साढ़े पांच लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के लुधियानी गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य व भाजपा नेता सुरेश कुमार रावत ने बताया कि छोटा बेटा छत पर और बड़ा बेटा घर के बाहर सो रहा था।
विज्ञापन


रात में दीवार के सहारे चोर उनके घर की छत पर चढ़ गए और आंगन में दाखिल हो गए। चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ दिए और सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, नौ अंगूठी, एक-एक जोड़ी झुमकी और कुंंडल व 40 हजार रुपये चुरा ले गए। जेवर की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बकेवर विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


दो घरों से लाखों का माल पार
शिक्षामित्र के घर का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने पड़ोसी के घर से भी माल पार कर दिया है।
नगला मरदान निवासी शिक्षामित्र सुरेंद्र सिंह के घर रविवार रात चोर दीवार फांदकर छत पर चढ़ गए। ऊपरी मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़ दिया। नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख के जेवरात चोर ले गए हैं। चोर पड़ोसी दीपक के घर मेंं भी घुसे और साढ़े तीन हजार रुपये, मोबाइल चार्जर चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed