{"_id":"bb50833aac86f4ba3192ddcc0de602e5","slug":"the-young-man-was-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से युवक की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला मोतीगंज में तेज गति से बकेबर की ओर से भरथना आ रही बस ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम असफपुर निवासी हाल निवासी मुहल्ला यादव नगर का राजकुमार उर्फ अन्ना (35) पुत्र कोमल स्वरूप शनिवार की शाम 5 बजे पाली बम्बा से बाजार की ओर आ रहा था।
उसी दौरान बकेबर की ओर से भरथना की तरफ आ रही एक प्राइवेट ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। राजकुमार अपने पीछे पत्नी शकुन्तला देवी, पुत्र विकास, पुत्री प्रियंका को रोते बिलखते छोड़ गया है।