{"_id":"d01af3bad5afde21d520c6ebc77d15db","slug":"the-young-man-was-arrested-in-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 06 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले इकदिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर टीला में उधारी मांगने पर युवक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में हत्यारोपी को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि लेन-देन को लेकर 2 मई को हुई निजाम उर्फ गुड्डू नौबत खां की हत्या में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम सूचना मिली कि हत्यारोपी नसीम उर्फ गोरे पक्काबाग तिराहा पर वाहन के इंतजार में मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके गोरे को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छूरी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
बकौल एसएसपी गुड्डू ने घर में उधारी का तगादा किया था और मां मुन्नी के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर उभद्रता की थी। मां के साथ की गई अभद्रता उससे सहन नहीं हुई और उसने यह कदम उठा लिया।