फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The young man's body was found at a hotel in Nainital

नैनीताल के होटल के कमरे में मिला इटावा के युवक का शव

Wed, 06 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 06 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found at a hotel in Nainital

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का आडिट करने आए चार्टर्ड अकाउंटेंट का शव होटल के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत को सामान्य मान रही है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे नैनीताल क्लब चौराहा के समीपवर्ती कोहिनूर होटल से पुलिस को सूचना मिली कि  कमरा नंबर 301 अंदर से बंद है और पर्यटक कोई जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ एचसी सती, कोतवाल टीआर वर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 9:30 बजे किसी तरह रूम खोला गया तो युवक बाथरूम में मृत पड़ा था। पैंट आधी खुली होने और बाथरूम में उल्टी की होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि युवक शौच करते हुए चक्कर खाकर गिरा होगा और हार्टअटैक या ब्रेन हैमरेज के चलते उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे से बरामद कागजातों से उसकी शिनाख्त कमल कुमार (24) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी शादीलाल धर्मशाला के पीछे 141, स्वरूपनगर इटावा (यूपी) के रूप में हुई। होटल कर्मियों के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद कमल ने दूध भी पिया।

इधर, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के हर्षित साह ने बताया कि अंशुल अग्रवाल एंड कंपनी की ओर से इन दिनों बैंक का आडिट कराया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को कमल यहां पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने बैंक का लगभग 6-7 घंटे रात करीब सात बजे तक आडिट भी किया।

बुधवार को सीनियर मैनेजर नारायण सिंह कबड़वाल के साथ उन्हें आडिट के लिए ज्योलीकोट जाना था। बाद में आडिट कंपनी प्रतिनिधि रिजाउल करीम और नरेंद्र पाठक भी मौके पर पहुंच गए थे।

उनका कहना था कि वह वहां से साथ आए थे। कंपनी के निर्देशों के क्रम में हमने हल्द्वानी आडिट शुरू किया तो कमल ने नैनीताल में। एचएचओ का कहना है कि परिजनों के यहां पहुंचने पर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

भरथना (इटावा)। नैनीताल में चार्टर्ड एकाउंटेंट कमल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत की खबर पिता व बहन से छिपाई गई। खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार नैनीताल के लिए रवाना हो गए।

लक्ष्मण सिंह के परिवार में दो बेटी अंकिता और दीपा के साथ एकलौता बेटा कमल कुमार था। उन्होंने अपनी दोनों बेटियाें की शादी कर दी। अंकित की शादी भरथना कस्बा तो दीपा की शादी आगरा में की गई।

वैसे तो लक्ष्मण शहर में शादीलाल धर्मशाला के पीछे रहते थे, लेकिन दो वर्ष पूर्व उन्होंने यहां अपना मकान बेच दिया और बेटी के पास भरथना के मोहल्ला महावीरनगर में जाकर रहने लगे। इटावा शहर में रहकर लक्ष्मण टॉफी, बिस्किट बनाने का काम करते थे। दिल के मरीज होने के कारण उनका कारोबार भी बंद हो गया।

छह महीने पहले ही कमल कुमार ने सीए कम्पलीट किया था। परिजनों ने बताया कि इसके बाद उसे दिल्ली में नौकरी मिल गई। जिस कंपनी में वह नौकरी करता था उसी के काम से नैनीताल गया था। कमल कुमार की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। भरथना स्थित घर में सन्नाटा पसरा हुआ था।


सभी परिजन और रिश्तेदार खबर मिलते ही नैनीताल के लिए रवाना हो गए थे। दरवाजे पर इकलौते बेटे की मौत से बेखबर पिता लक्ष्मण बैठे थे। घर में मौजूद बहिन अंकिता को भी भाई की मौत की जानकारी नहीं थी। उसे सिर्फ इतना पता था कि नैनीताल में कुछ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed