{"_id":"b7dac17f68dcd78ac466ac9d2f1f7268","slug":"the-young-man-died-of-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार में विद्युत पोल लगाते समय पोल में हाई टेंशन लाइन का करंट उतरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक बीएससी का छात्र था।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतपुर खुर्द गांव के कमल का पुत्र स्वदेश कुमार (22) शनिवार को गांव के ही ठेकेदार के साथ उदयपुर कला सरसईनावर मार्ग पर काम करने गया था। सड़क पर एक भट्टे के समीप ठेकेदार बिजली का पोल लगाने लगा।
जैसे ही पोल को खडा़ किया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छूने के कारण उसमें करंट उतर आया और स्वदेश झुलस गया। स्वदेश को सीएचसी सरसईनावर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस संबंध में अवर अभियंता गिरजा शंकर वर्मा ने बताया की ठेकेदार जिस जगह काम कराने गया था उसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई और न ही विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन लिया गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई सुरजीत ने बताया की स्वदेश बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया की घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी