फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The woman died of roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 12 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 12 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
The woman died of roadways bus collision
तेजरफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका पति और चार माह का बेटा घायल हो गया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा गांव के पास धौलपुर हाईव पर सोमवार सुबह यह दुर्घटना हुई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे को डेढ़ घंटे तक जाम रखा।
विज्ञापन


खेड़ा धौलपुर गांव के हाईवे पर सोमवार सुबह 11 बजे मुकेश कुमार पुत्र सालिग राम बघेल, अपनी पत्नी अनीता और चार माह के पुत्र दीपेश के साथ बाइक से फीरोजाबाद जिले के मटसैना थाना के नगला प्रानसुख पीथनी गांव जा रहा था। खेड़ा धौलपुर हाईवे चोराहे पर  आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इसमे बाइक सवार 28 वर्षीय अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति मुकेश और उसका चार माह का पुत्र दीपेश घायल हो गया। दोनों को  सैफई पीजीआई भेजा गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। खबर मिलते की एसडीएम हंसराज यादव और सीओ विनय चौहान तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे फोर्स के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को काफी समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। हादसे के बाद चालक रोडवेज बस लेकर भाग गया। थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed