{"_id":"fe55313d4be1cdf953fbb76b8b3dd1f1","slug":"the-whole-world-will-destroy-terrorism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पूरे विश्व का सर्वनाश कर देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पूरे विश्व का सर्वनाश कर देगा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी भेदभाव को दरकिनार कर सभी विकासशील देश आतंकवाद का मुकाबला कर इसे खत्म नहीं करेंगे तो आतंकवाद पूरे विश्व का सर्वनाश कर देगा। आपसी वर्चस्व की लड़ाई ने ही इस आतंकवाद को जन्म दिया है। यह बात हिंदू धर्म परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंदेश्वर गिरि महाराज उर्फ लाल बाबा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने भविष्यवाणी की कि वर्ष 2020 या फिर 2022 तक विश्व युद्ध होना निश्चित है। उन्होंने यह भी संभावना व्यक्त की कि इससे पहले कहीं भारत व पाकिस्तान के बीच युद्ध न हो जाए। लाल बाबा ने कहा कि सबसे पहले अफगानिस्तान के युद्ध में अमेरिका ने मदद की।
रूस उस समय आतंकवाद को खत्म करना चाहता था, लेकिन अमेरिका के कारण यह समाप्त नहीं हो सका। अमेरिका और पाकिस्तान दोनों ही आतंकवाद के जन्मदाता हैं। जब अविकसित देशों पर कोई घटना होती है तो वह इस ओर कोई ध्यान नहीं देते है।
विज्ञापन
साठ साल से कश्मीर की ज्वलंत समस्या चली आ रही है इस पर किसी विकसित देश ने जोरदारी से कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने कहा कि कभी चीन तो कभी अमेरिका पाकिस्तान व हिंदुस्तान को लड़ाने का काम करते हैं।
लाल बाबा ने कहा कि भारत को जब तक संयुक्तराष्ट्र संघ की स्थाई सदस्यता नहीं मिलती।
तब तक आतंकवाद की समस्या का समाधान होना मुश्किल है। इसलिए सारे देश मिलकर भारत को स्थाई सदस्यता दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि स्थाई सदस्यता मिलने पर शिमला समझौते की तरह कश्मीर की समस्या का भी समाधान हो सकता है। लाल बाबा ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि भारत व पाकिस्तान के रिश्ते मधुर रहें।