{"_id":"5f341be88ebc3e3d1027dc98","slug":"the-watchman-died-due-to-hanging-etawha-news-knp576535652","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकने से ही हुई थी धर्मकांटा के चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकने से ही हुई थी धर्मकांटा के चौकीदार की मौत
विज्ञापन
फोटो संख्या 29 बुधवार को थाना पर पहुंचे मृतक के परिजन और ग्रामीण
- फोटो : ETAWHA
धर्मकांटा में चौकीदार की मौत लटकने से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला।
डाक्टरों का कहना है कि कई घंटे लटके रहने से शव में खून नीचे के भाग में आ गया होगा, जिन्हें परिजन चोट के निशान समझ रहे हैं।
वहीं, बुधवार को मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ थाना पर हत्या का मामला दर्ज कराने पहुंचे। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
कस्बा बकेवर से डेढ़ किमी दूर बकेवर-भरथना मार्ग पर सोमवार को कमरुन धर्मकांटा के पीछे स्थित आम के पेड़ पर धर्मकांटा के चौकीदार शिवदत्त (19) पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम नसीरपुर बोझा थाना बकेवर का शव में लटका मिला था। परिजन युवक की हत्या होने की आशंका जता रहे थे।
परिजनों ने पुलिस को काफी देर तक शव नहीं उठाने दिया था। निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बुधवार को मृतक युवक के पिता मंगल सिंह अन्य परिजनों के साथ थाना पर हत्या का मामला दर्ज कराने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने उनको शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बताया। थाना प्रभारी ने युवक के पिता से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने बताया कि युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत लटकने से होना बताया गया है। युवक के शरीर पर अन्य कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक को घर से बुलाकर लाने वाले तीन युवक कौन थे और कहां से आए थे अभी पुलिस उनका पता नहीं लगा सकी है।
फांसी पर लटके मिले धर्मकांटा के चौकीदार शिवदत्त के 11 वर्षीय चचेरे भाई अनुराग पुत्र कृपाल सिंह निवासी नसीरपुर बोझा और मृतक के पिता मंगल सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसके शिवदत्त को रविवार की शाम करीब छह बजे बाइक से तीन युवक घर पर बुलाने आए थे, उनके साथ ही शिवदत्त घर से अपनी साइकिल से चला आया था।
परिजनों के अनुसार शिवदत्त टिफिन लिए बिना ड्यूटी पर चला आया था। मृतक के पिता ने बताया था कि तीनों युवकों ने अपने नाम अभिषेक, अविनाश और अंकुर बताए थे।
पुलिस उन युवकों के बारे में अभी पता नहीं कर सकी। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अभी परिजनों ने उन्हें इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र नहीं है। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।