{"_id":"1b4d69a01239109120691f3069355ab2","slug":"the-upstart-entrance-exam-two-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई हजार बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साम्हों के नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया गया। शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ जिसमें 2687 बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4494 बच्चों ने आवेदन किया था। पंजीकृत बच्चों के आधार पर शहर के संत विवेकानंद व सेंट मैरी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शनिवार को दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य एससी गौतम ने बताया कि 1807 बच्चे परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल बच्चों को मैरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। विद्यालय में कुल 80 सीटों पर प्रवेश होना है। 75 फीसदी सीटें ग्रामीण क्षेत्र के लिए तथा 25 प्रतिशत सीटें शहरी क्षेत्र के बच्चों के लिए रिजर्व हैं।
विज्ञापन